Exclusive: मचेगा धमाल.. जब मिल बैठेंगे तीन यार, कपिल, अमिताभ और केबीसी
मचेगा धमाल.. जब मिल बैठेंगे तीन यार, कपिल, अमिताभ और केबीसी
दिल्ली के रहने वाले बसंत गोस्वामी ने वनइंडिया से कहा कि यह तो कमाल हो गया.. कपिल, अमिताभ और केबीसी साथ-साथ.. रियली यह तो गजब बात है। जबसे मैंने यह सुना है तब से ही मैं केबीसी का बेताबी से इंतजार कर रहा हूं।
रियली मैं कपिल, अमिताभ और केबीसी तीनों का बहुत बड़ा फैन हूं और मेरे जैसे ना जाने कितने लोग इस बात से बहुत ज्यादा खुश होंगे। मैं तो अभी से ही कह रहा कि केबीसी का यह सीजन भी सुपरहिट हो गया समझिये।
आपको बता दें कि अगस्त में शुरू होने जा रहे सोनी चैनल पक केबीसी 8 के पहले मेहमान कॉमेडी किंग कपिल शर्मा होंगे। कपिल ने खुद फेसबुक पर अपनी और अमिताभ बच्चन की एक फोटो शेयर की है और लिखा है कि कोई बता सकता है कि यह कहां की फोटो हैं। फिर उसके बाद कपिल ने लिखा है कि केबीसी के पहले एपिसोड की शूटिंग पूरी हो गई है हमने इस एपिसोड को सूरत में शूट किया है।


Click it and Unblock the Notifications












