कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार को गिफ्ट की नोट गिनने वाली मशीन, अभिनेता ने दिया ये जवाब
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म की लक्ष्मी बम इस समय चर्चा में है और इस फिल्म को लेकर वो प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। प्रमोशन की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में द कपिल शर्मा शो में आए थे और उन्होने काफी ज्यादा मस्ती की थी। कपिल शर्मा शो में जब भी अक्षय कुमार आते हैं दोनों के बीच काफी मस्ती होती है जिसको फैंस काफी पसंद करते हैं।
जब अक्षय कुमार फिल्म लक्ष्मी बम के लिए उनके शो पर पहुंचे थे तो कपिल शर्मा ने कुछ ऐसा गिफ्ट किया था जो कि वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कपिल शर्मा कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं। कपिल कह रहे हैं कि.. 'हमारे शो में अक्षय पाजी की सिल्वर जुबली हो रही है और इस मौके पर सब लोग उनको गिफ्ट देंगे।' इतना कहते है कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार एक मशीन दी जो कि कैश काउंटिग मशीन थी।
'जरा सा झूम लूं मैं' के इंडोनेशियन वर्जन को देख खुश हुए शाहरुख खान, क्यूट हैं राज-सिमरन


Click it and Unblock the Notifications











