'जरा सा झूम लूं मैं' के इंडोनेशियन वर्जन को देख खुश हुए शाहरुख खान, क्यूट हैं राज-सिमरन
सुपरस्टार शाहरुख खान अक्सर ट्विटर अपने फैंस से बातें करते रहते हैं और कुछ समय पहले भी उन्होने ASK SRK के माध्यम से फैंस से बात की थी। ये सेशन हाल ही में फिर से देखने को मिला जब मजेदार सवालों के बीच शाहरुख खान के जवाब ने फैंस के दिल जीत लिए। जैसा की सभी को पता है कि शाहरुख खान को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है और हाल ही में उनकी सबसे शानदार फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने अपनी रिलीज के 25 साल पूरे किए हैं।
इस पर एक फैन ने वीडियो के माध्यम से शाहरुख खान को खुश कर दिया। दरअसल एस फैन ने डीडीएलजे मशहूर गाने.. 'जरा सा झूम लूं मैं' का इंडोनेशियन वर्जन साझा किया था जो कि काफी बेहतरीन है।

इस वीडियो को साझ करते हुए इस यूजर ने अपनी राय देने के लिए शाहरुख खान से कहा था। शाहरुख खान ने जैसे ही ये वीडियो देखा तो इस पर रिएक्ट किया है। उन्होने लिखा.. 'यह कितना प्यारा है। थैंक यू।'
आप भी अगर इस वीडियो को देखोगे तो निश्चित ही विदेशी राज और सिमरन के फैन हो जाओगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इस समय किसी फिल्म को लेकर आधिकारिक तौर पर चर्चा में नहीं है..
लेकिन काफी जल्दी उनको लेकर किसी फिल्म का ऐलान हो सकता है। फिलहाल आप देखिए इस गाने का ये इंडोनेशियन वर्जन जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











