जानिए किसके लिए स्लीम-ट्रीम हो रहे हैं कॉमेडियन किंग कपिल शर्मा?
अब आप सोच रहे होंगे कि अचानक कपिल को यह क्या सूझी तो सुनिए इन सबके पीछे एक ठोस वजह है और वो यह कि कपिल शर्मा यह सब कुछ यशराज फिल्म के लिए कर रहे हैं जिसके जरिये वो बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं।
शूटिंग पर झटपट मौके का फायदा उठाकर ब्रेड ऑमलेट पर टूट पड़ता हूं
यशराज ने फिल्म के लिए कपिल को वजन घटाने की सलाह दी है। इस बारे में बात करते हुए कपिल ने कहा कि मेरी दिनचर्या इतनी व्यस्त है कि मुझे जब जहां मौका मिलता है, सो लेता हूं, कुछ भी खा लेता हूं। लेकिन मैंने आखिरकार यह तय किया है कि स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। मैंने एक सलाहकार रखा है, जो मेरे खाने-पीने पर नियंत्रण रखेगा, लेकिन दिक्कत यह है कि वह मुझे रात के खाने में उबली सब्जियां खिलाता है।"
बड़ी जीत... शाहरूख खान से ज्यादा कपिल के चाहने वाले...
कपिल ने आगे कहा, "लेकिन जब भी मैं अकेला होता हूं, तो शूटिंग पर झटपट मौके का फायदा उठाकर ब्रेड ऑमलेट पर टूट पड़ता हूं। इसका नतीजा यह होता है कि जितना वजन कम होना चाहिए, हो नहीं पाता है।" पिछले दिनों अपने बैक यानी पीठ दर्द को लेकर काफी परेशान रहे कपिल ने कहा कि "मैं पीठ की कसरत और नियमित व्यायाम कर रहा हूं। तो पीठ दर्द अभी नहीं है। लेकिन अब कंधों में दर्द रहता है।"
उन्होंने कहा, "मेरी फिल्म की शूटिंग 15 मई से शुरू हो रही है और उससे पहले मुझे अपने टीवी कार्यक्रम के लिए बहुत सारे एपीसोड की शूटिंग करनी है, क्योंकि शूटिंग के दौरान मैं वहां से भाग भाग कर शो की शूटिंग के लिए नहीं आ पाऊंगा।"
कपिल कहते हैं कि काम अधिकता में उनके पास अपने लिए वक्त ही नहीं बचता। उन्होंने कहा, "मेरी मां फोन करके कहती है कि मैं उन्हें फोन नहीं करता। अब उनको कैसे बताऊं कि मुझे खुद पता नहीं होता मैं कब आ रहा होता हूं, कब जा रहा होता हूं।"
फिलहाल कपिल का शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' अभी भी टीआरपी चार्ट में नंबर वन की पोजिशन पर बना हुआ है। और उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनकी फिल्म को भी लोग जरूर पसंद करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
