बड़ी जीत... शाहरूख खान से ज्यादा कपिल के चाहने वाले...
कपिल के चाहने वालों की संख्या फेसबुक पर 92 लाख हो गई है तो वहीं किंग खान के फेसबुक लवर्स की संख्या 82 लाख है। यह आंकडा बताने के लिए काफी है कि कपिल की लोकप्रियता कितनी ज्यादा है।
कपिल ने सरेआम खोला राज और कहा कि सुष्मिता को दिलो-जान से चाहता हूं..
खुद शाहरूख खान, कपिल के बहुत बड़े चाहने वाले हैं। कपिल को शाहरूख किस हद तक प्यार करते हैं.. इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जिस समय कपिल के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के सेट में आग लगी थी और उनका काफी नुकसान हो गया था तो शाहरूख खान भी उन गिने-चुने लोगों में से एक थे जिन्होंने कपिल को फोन करके उनकी मदद करने की पेशकश की थी।
कपिल के चाहने वालों की संख्या फेसबुक पर 92 लाख
कपिल शर्मा के शो में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी हाजिरी लगायी है जो कि यह साबित करने के लिए काफी है कि आज कपिल ने अपने दम पर वो जगह बना ली है जहां पहुंचना हर किसी के बस में नहीं होता है।
इसलिए अब खबर है कि बहुत जल्द कपिल के शो में भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी मेहमान बनकर आने वाली हैं जो कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के बाद कपिल शर्मा को अपना बेटा मानती हैं। लता वाला शो बहुत जल्द टीवी पर प्रसारित होगा।
यही नहीं कपिल ने बॉलीवुड की तीन फिल्में साइन की है। तीनों ही फिल्में यशराज प्रोडक्शन की होंगी। तीन में से एक फिल्म की शूटिंग शुरू भी हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications












