कॉमेडी नाइट्स में रजत शर्मा, सवालों के कटघरे में कपिल!
कॉमेडी नाइट्स में कपिल शर्मा के साथ आने का मौका बॉलीवुड का कोई स्टार नहीं छोड़ना चाहता। शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन और लता मंगेशकर तक कपिल शर्मा की फैन लिस्ट में शामिल हैं। हर किसी को कपिल शर्मा का शो कॉमेडी नाइट्स बेहद पसंद है। इसके एपिसोड कोई मिस नहीं करना चाहता। कुछ ऐसी ही तलब आप की अदालत के होस्ट और मशहूर टीवी न्यूज एंकर रजत शर्मा को भी लगी और वो पहुंच गये कॉमेडी नाइट्स के सेट पर। कॉमेडी नाइट्स में आकर हालांकि रजत शर्मा ने हमारे कपिल अका बिट्टू के घर को एक अदालत में बदल दिया और कपिल शर्मा को खड़ा कर दिया कटघरे में। लेकिन इसपर भी कपिल एक मिनट को भी परेशान नहीं हुए।
रजत शर्मा की बात करें तो ये वही एंकर हैं जो कि सवालों के कटघरे में खडा़ करके बड़े बड़े स्टार और नेता की बोलती बंद कर देते हैं इस बार कपिल के शो में भी अपने कई तीर की तरह चुभने वाले सवालों के साथ आए थे। लेकिन हुआ कुछ यूं कि कपिल और दादी ने मिलकर उन सवालों पर ऐसे ऐसे जवाब दिये कि सीरियस होने की बजाय जनता मुस्कुराती ही रही। और हो भी क्यों ना आखिर ये कपिल का कॉमेड नाइट्स है ना कि रजत शर्मा की अदालत। कॉमेडी नाइट्स में अदालत लगेगी तो वो भी कॉमेडी ही होनी चाहिए। खैर शो के दौरान बहुत सारे ऐसे पल रहे जो कि आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे।
आइये ऐसे ही कुछ पलों से आपको रुबरु कराते हैं। फिर आप भी देखे बिना नहीं रह सकेंगे रजत शर्मा के साथ स्पेशल कॉमेडी नाइट्स विद कपिल।
रजत शर्मा की अदालत कॉमेडी नाइट्स में


Click it and Unblock the Notifications











