..................... Kapil Sharma Embarrassed When Cornered By Ajaz Khan About His Comedy Nights' Gig - Hindi Filmibeat

एजाज के आरोपों से आहत कपिल शर्मा, बोले मैं जिम्मेदार नहीं

पिछले दिनों खबर आयी थी कि टीवी अभिनेता एजाज अहमद ने कॉमेडी किंग कपिल शर्मा पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा था कि वो जानबूझकर उनका वाला एपीसोड प्रसारित नहीं कर रहे हैं। एजाज ने कपिल को घमंडी, मगरूर और मौकापरस्त बताया था। जिस पर कपिल शर्मा की ओर से काफी दुखद प्रतिक्रिया आयी है।

कपिल ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि मुझे तब बहुत दुख होता है जब कुछ न्यूज़ चैनल्स केवल पब्लिसिटी के लिए फर्जी खबर चलाते हैं। आज फिर मैंने कुछ न्यूज़ चैनल्स पर देखा कि मैंने किसी से झगड़ा किया। मेरा शो सक्सेसफुली चल रहा है। मुझे किसी पब्लिसिटी की जरूरत नहीं है, मुझे पहले से ही फैन्स का भरपूर प्यार मिल रहा है।

एजाज के आरोपों को कपिल ने फेक न्यूज बताया

हमारी इंडस्ट्री के एक अभिनेता का कहना है कि मैंने उनका एपिसोड प्रसारित नहीं किया, तो मैं एक बात क्लीयर कर देना चाहता हूं। एपीसोड का प्रसारण होना ना होना मेरे हाथ में नहीं होता है, यह तो चैनल हेड के हाथ में होता है इसलिए कुछ लोग मेरे ऊपर अपना दोष मढ़ रहे हैं तो मैं बता दूं कि यह सरासर गलत है।

Post by Kapil sharma.

गौरतलब है कि एजाज ने कहा था कि कपिल ने उन्हें अपने शो में बुलाकर लंबा शूट किया लेकिन उनका वाला एपीसोड आज तक टेलिकास्ट नहीं हुआ है। जबकि उसे मई में ही टेलिकास्ट हो जाना चाहिेए था।

एजाज ने ट्विटर पर आरोप लगाया था कि इस बारे में उन्होंने कई बार कपिल शर्मा को फोन और मैसेज किए लेकिन कपिल ने उसका कोई जवाब नहीं दिया है और तो और वो उन्हें इग्नोर कर रहे हैं।

एजाज का कहना है कि शायद कपिल उनके जबरदस्त परफारमेंश से बुरी तरह से घबरा गये हैं, वो इनसेक्योर हो गये हैं और इसलिए वो ऐसा कर रहे हैं। एजाज ने कहा कि कपिल का शो स्क्रीप्टेड है और कपिल शर्मा बिना स्क्रीप्ट के कुछ नहीं कर सकतें है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
• Block for 8 hours
• Block for 12 hours
• Block for 24 hours
• Don't block
Gender
Select your Gender
• Male
• Female
• Others
Age
Select your Age Range
• Under 18
• 18 to 25
• 26 to 35
• 36 to 45
• 45 to 55
• 55+
X