'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' अब हफ्ते में एक दिन..
इसके पीछे का कारण बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा हद से ज्यादा बिजी होना, हाल ही में कपिल ने यशराज के साथ तीन फिल्मों का कान्ट्रेक्ट किया है। कपिल की पहली थ्रिलर-कॉमेडी फिल्म 'बैंक चोर' अप्रैल में रिलीज होगी।
'मैड इन इंडिया' का हश्र देखकर सुनील के लिए दुखी कपिल
ऐसे में उन्हें टीवी और फिल्म के बीच सामजस्य बिठा पाना बहुत मुश्किल हो रहा है क्योंकि कपिल शो की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। इसलिए वह चाहते हैं कि शो हफ्ते में एक दिन ही प्रसारित हो क्योंकि इससे शो की क्वालिटी पर असर नहीं पड़ेगा और ना ही शो के दर्शक निराश होंगे।
हालांकि कपिल की इस बात से कलर्स चैनल वाले सहमत नहीं हैं, उन्हें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि सबसे ज्यादा टीआरपी वाले शो के साथ कोई छेड़-छाड़ हो लेकिन कपिल ही शो के निर्माता हैं और होस्ट भी, लोग उन्हीं को देखने के लिए आते हैं, ऐसे में चैनल वालों के पास कपिल की बात मानने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। फिलहाल अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।
मालूम हो कि कलर्स पर जब बिग बॉस 7 प्रसारित हो रहा था तो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' हफ्ते में सिर्फ एक ही बार आता था औऱ तब भी यह शो कलर्स की टॉप पोजिशन पर था इसलिए अगर कपिल के कहने पर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' शो वीक में केवल एक ही दिन टेलिकास्ट होता है तो समीक्षकों की राय में इस शो की लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। खैर देखते हैं कि कलर्स इस बारे में क्या फैसला लेता है?


Click it and Unblock the Notifications
