बिग बॉस 7: एली ने संग्राम को सच्चा और काम्या को ढोंगी बताया
शो से बाहर हुई एली ने मीडिया को कहा कि वह शो में लंबे समय तक बना रहना चाहती थीं और शो से बाहर होने के बाद थोड़ी सी दुखी और निराश भी हुई हैं। एली ने साफ किया कि वह कुछ औऱ समय शो में बने रहना चाहती थी। मैं क्रिसमस तक 'बिग बॉस' के घर में रहकर मजा करना चाहूंगी।"एली सुखद यादों के साथ बाहर आई हैं।
उन्होंने कहा, "मुझे वहां सच में बड़ा मजा आया। तब भी जब मैं निराश और दुविधा में थी।" शो में एली ने सहयोगी प्रतिभागी वीजे एंडी और संग्राम सिंह के साथ अच्छे सौहार्द का आनंद लिया।
कौन साफ-सुथरा खेल खेल रहा है? इस सवाल पर इस अभिनेत्री ने कहा, "मेरे ख्याल से संग्रामजी। मेरे ख्याल से काम्या पंजाबी ने एक झूठा नकाब ओढ़ा हुआ है। वह बहुत बड़ी ढोंगी हैं। एली ने सलमान खान की भी दिल खोलकर तारीफ की।
एली ने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि वह मेरे प्रति इतने उदार क्यों थे। वह बहुत बड़े सुपरस्टार हैं और उनकी उदारता मेरे लिए बहुत मायने रखती है।मेरे हिसाब से सलमान को लगा होगा कि बिग बॉस के घर में मैं अकेली पड़ गई हूं। अकेली विदेशी प्रतिभागी हूं। उन्होंने मुझे अपनी बातों से अपने व्यवहार से वहां सहज होने में मदद की। मैंने वहां काफी हिंदी सीखी।"


Click it and Unblock the Notifications
