एली हुईं बिग बॉस 7 से बाहर, सोफिया ने कहा मुझे भेज दो घर से बाहर!
बिग बॉस 7 के घर में एली अवराम के होने की वजह से सलमान खान को काफी मौका मिलता था अपनी एक्सगर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ के बारे में बात करने और उन्हें कमेंट करने का। लेकिन अब सलमान खान को दोबारा ये मौका नहीं मिलेगा क्योंकि ऐली अवराम बिग बॉस के घर से बाहर हो चुकी हैं। सलमान खान एली को कैटरीना कैफ से कंपेयर करते थे और कहते थे कि ऐली पांच साल पहले की कैटरीना की तरह दिखती हैं और बातें करती हैं। घर के सदस्य भी एली के नाम से सलमान खान की टांग खींचते रहते थे। सभी को लगता था कि एली चूंकि सलमान खान की इतनी करीबी हैं और वो किसी तरह के विवाद में भी नहीं रहतीं तो वो इस साल बिग बॉस की विजेता हो सकती हैं। लेकिन एली के यूं बिग बॉस के घर से बाहर चले जाने से घर के सदस्य काफी हैरान हो गये।
इस शनिवार जब सलमान खान ने एली अवराम को घर से बाहर आने के लिए कहा तो घर के सदस्य काफी हैरान हो गये। सोफिया जो कि ऐली के साथ उनकी ट्विंस सिस्टर की तरह एक्ट करती थीं और हर समय दोनों साथ में रहकर मस्ती करते थे वो तो रोने ही लगीं। सोफिया ने कहा की एली को बाहर मत भेजो उसकी जगह मुझे बाहर भेज दो। सोफिया के अलावा एंडी, संग्राम सिंह भी एली के बेहद करीब थे। वो दोनों भी एली के बाहर जाने को लेकर काफी दुखी हुए। एली घर के अंदर किसी से भी झगड़ा नहीं करती थीं इसलिए एली सभी को पसंद थीं।
एली अवराम अब रविवार के एपिसोड में आकर सलमान खान के साथ बिग बॉस के घर में बिताए गये अपने वक्त को लेकर बातें करेगी और साथ ही उन्हें सलमान खान एक बड़ा बॉम देंगे जो कि उन्हें बिग बॉस के प्रतिभागियों पर फोड़ना होगा। एली घर से बाहर जाते समय काफी खुश थीं कि वो अपने परिवार अपने दोस्तों से मिलेंगी लेकिन साथ ही उन्हें बिग बॉस के घर को और अपने बिग बॉस के घर में बने दोस्तों को छोड़कर जाने केा गम भी था।


Click it and Unblock the Notifications