फिर बोले कमाल.. गलत हूं तो पब्लिक के सामने जूता मारे मुझे कपिल
जिसके जवाब में कपिल शर्मा की ओर से कोई ट्विट नहीं आया है। मालूम हो कि पिछले मंगलवार से खबर आ रही है कि कपिल शर्मा और कमाल खान में ट्विटर वार चल रहा है। दोनों के बीच में गाली-गलौज तक की नौबत आ गई है। यहां तक कि कमाल ने ट्विटर पर लिखा था कि कपिल ने उन्हें मारने के लिए किसी शहजाद नाम के व्यक्ति को सुपारी भी दी है। जिसका नाम और नंबर भी उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया था।
यही नहीं कमाल खान इस बात के लिए वर्सोवा पुलिस थाने भी पहुंच गये थे, उन्होंने ट्विटर पर ही इस बात की जानकारी दी थी। कमाल ने ट्विट किया है कि मेरे लाख बार समझाने पर भी धमकी देने का सिलसिला जारी है इसलिए मैंने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है ताकी पुलिस धमकी देने वाले को अच्छा सबक सीखा सके।
अब कल तक जो कपिल शर्मा, कमाल खान के लिए गले की हड्डी बने हुए थे जिनके लिए कमाल खान ने मां-बहन की गालियों का इस्तेमाल किया था आज वो ही कमाल के प्यारे दोस्त हो गये हैं। कमाल का यह बदला रूप निश्चित रूप से ही किसी को पचाना आसान नहीं हैं। देखते हैं कि कपिल शर्मा, कमाल खान की इस बात पर क्या जवाब देते हैं। अब बस इसी बात का इंतजार लोग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












