हां हां कपिल ने मुझे मारने की सुपारी दी है: कमाल खान

केआरके ने ट्विटर पर लिखा, 'एक शख्स मुझे फोन करके कह रहा है कि वो डॉन है और कपिल शर्मा ने उसे मेरी सुपारी दी है।' केआरके ने ट्विटर पर इस शख्स के फोन नंबर का भी खुलासा किया। कमाल खान ने ट्विटर पर साहिल परिजादा का नाम लिखा है और कहा है कि इसी नाम के व्यक्ति ने उन्हें घमकी दी है।
मालूम हो कि कमाल और कपिल के बीच में ट्विटर वार तब शुरू हुई जब कमाल खान ने कपिल के लिए ट्विट किया कि सुना है कि यशराज ने कपिल के अपोजिट नरगिस फाखरी को साइन करने की बात कही जिस पर नरगिस ने हंसते हुए कपिल का मजाक उड़ाया और बोली कि लगता है कि यशराज भूल गये हैं कि उन्हें रणबीर कपूर के साथ लांच किया गया था।
कमाल खान का कहना है कि इसके बाद कपिल ने ट्विटर पर सारी सीमाएं तोड़ दीं। जिसके जवाब में कमाल खान को सख्त होना पड़ा हालांकि कपिल के ट्विटर अकाउंट में एक भी ऐसा ट्विट नजर नहीं आ रहा है लेकिन कमाल खान ने जिस ट्विट का स्क्रीन शॉट अपने अकाउंट पर पोस्ट किया है उसमें कपिल का नाम दिख रहा है। अब यह बताया मुश्किल है कि जिस कपिल की वो बात कर रहे हैं वो असली वाले कपिल का पोस्ट है या फिर किसी फेक कपिल ने ऐसा किया है। वैसे कमाल खान के सारे ट्विटर पोस्ट बताते हैं कि उन्होंने जमकर कपिल को ट्विटर गालियां दी है।
वैसे कमाल खान को ट्विटर पर विवाद खड़ा करने की आदत है, इससे पहले वो सन्नी लियोन और शाहरूख खान को भी लेकर तगड़ा विवाद खड़ा कर चुके हैं। सन्नी तो उनके खिलाफ पुलिस थाने तक चली गयी थीं। देखते हैं कि कपिल शर्मा, कमाल खान के खिलाफ क्या कदम उठाते हैं?


Click it and Unblock the Notifications











