कपिल-कमाल का झगड़ा पहुंचा थाने, मुकदमा दर्ज
कमाल ने ट्विट किया है कि मेरे लाख बार समझाने पर भी धमकी देने का सिलसिला जारी है इसलिए मैंने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है ताकी पुलिस धमकी देने वाले को अच्छा सबक सीखा सके।
Must Click: कपिल को कमाल ने कैसे गरियाया?
गौरतलब है कि कपिल और कमाल के बीच में ट्विटर वॉर मंगलवार सुबह से जारी है। कमाल और कपिल के बीच में ट्विटर वार तब शुरू हुई जब कमाल खान ने कपिल के लिए ट्विट किया कि सुना है कि यशराज ने कपिल के अपोजिट नरगिस फाखरी को साइन करने की बात कही जिस पर नरगिस ने हंसते हुए कपिल का मजाक उड़ाया और बोली कि लगता है कि यशराज भूल गये हैं कि उन्हें रणबीर कपूर के साथ लांच किया गया था।
कमाल खान का कहना है कि इसके बाद कपिल ने ट्विटर पर सारी सीमाएं तोड़ दीं। जिसके जवाब में कमाल खान को सख्त होना पड़ा हालांकि कपिल के ट्विटर अकाउंट में एक भी ऐसा ट्विट नजर नहीं आ रहा है लेकिन कमाल खान ने जिस ट्विट का स्क्रीन शॉट अपने अकाउंट पर पोस्ट किया है उसमें कपिल का नाम दिख रहा है। अब यह बताया मुश्किल है कि जिस कपिल की वो बात कर रहे हैं वो असली वाले कपिल का पोस्ट है या फिर किसी फेक कपिल ने ऐसा किया है। वैसे कमाल खान के सारे ट्विटर पोस्ट बताते हैं कि उन्होंने जमकर कपिल को ट्विटर गालियां दी है।
लेकिन इस बारे में अब तक कपिल शर्मा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। कपिल के फैंस को लगता है कि इस मामले में जबरदस्ती कपिल को फंसाया जा रहा है, वो इतना गिरा हुआ काम नहीं कर सकते हैं। देखते हैं इस मामले में पुलिस क्या कदम उठाती है?


Click it and Unblock the Notifications












