NEW SHOW: भूल जाइए नच बलिए, देखिए झलक दिखला जा की लिस्ट
[टेलीविजन] नच बलिए का ड्रामा तो चलिए खैर अच्छी खासी टीआरपी बटोर रहा है लेकिन शो में नच कहीं नहीं है ये तो आप सब मानते हैं। क्योंकि नच के लिए शो है ना, झलक दिखला जा। हालांकि इस बार झलक में झलक की जान यानि कि जजेज़ तिकड़ी रेमो, करण और माधुरी नहीं होंगे लेकिन शो के प्रतिभागियों की लिस्ट धीरे धीरे आ रही है।
शो के लिए दीपिका सैमसन यानि कि कलर्स के शो ससुराल सिमर का की सिमर को अप्रोच किया गया है। वहीं हाल ही में आई फिल्म रोर की हीरोइन नोरा फतेही को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है।
[ये है मोहब्बतें: इस स्टार ने छोड़ दिया शो, इशिता हुईं इमोशनल]
इसके अलावा शो में राधिका मदान यानि कि इशानी, पुनीत इस्सर और एमटीवी के हीरो पार्थ समथान की भी एंट्री पक्की है। शो जून के मध्य में ऑन एयर जाने की संभावना है और यहां होगा नच बिना किसी टू मच!
[PICS: करण पटेल Weds अंकिता भार्गव, पापा की तीसरी शादी में पहुंची रूही!]


Click it and Unblock the Notifications












