झलक...से आउट होने वाले चौथे प्रतियोगी बने सुखविंदर सिंह

गायिकी में अपना लोहा मनवा चुके लेकिन डांस में फिसड्डी साबित होने वाले सिंगर सुखविंदर सिंह रविवार को कलर्स के मशहूर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 7 से बाहर हो गये हैं। उन्हें जनता की ओर से बहुत कम वोट मिले। उन्हें और शो की अन्य प्रतियोगी यानी कि मौली को जनता की ओर से काफी वोट मिलने की वजह से फेसऑफ में डांस करना पड़ा।

जिसमें मौली ने बाजी मारी उन्हें शो के जजेस यानी कि रेमो, माधुरी और करण तीनों ने तीस नंबर दिये जबकि सुखविंदर सिंह को काफी कम वोट मिले, जिसके कारण सुखविंदर सिंह को झलक.. छोड़ कर जाना पड़ा। शो छोड़ते हुए सुखविंद सिंह थोड़े से इमोशनल भी हो गये।

और इस तरह सुखविंदर सिंह झलक...से आउट होने वाले चौथे प्रतियोगी बन गये हैं। इससे पहले वीजे एंडी, पूरब कोहली और कृतिका कामरा शो से बाहर हो चुके हैं। शनिवार-प्रसारित हुए इस शो में 6 वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई है जिनके नाम हैं आरजे मलिष्का, कुशल पंजाबी, कायनात अरोरा, राहुल वैद्य ,रवि, और आरती कक्कड़।

लेकिन इन 6 में से केवल तीन ही प्रतियोगी शो का हिस्सा बन पायेंगे और यह छह लोग अपनी परफार्मेंश अगल हफ्ते देंगे। इस तरह से डासिंग झलक...शो आने वाले दिनों में और भी दिलचस्प होने वाला है।

इसलिए रोमांच और मस्ती के रंगों को आप भरपूर जीना चाहते हैं तो आप देखना ना भूलें कलर्स पर रात नौ बजे शनिवार-रविवार झलक दिखला जा 7। मनीष पॉल के वापस आने से शो की एंकरिंग में भी जान आ गई है इसलिए फ्रेंडस डोंट मिस इट।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X