'भ्रष्टाचार का मंदिर' बनवायेंगे जसपाल भट्टी
मशहूर टीवी हस्ती जसपाल भट्टी की हर बात निराली ही है, वो कुछ ना कुछ करते ही रहते हैं। ताजा कटाक्ष उनका देश में फैले भ्रष्ट्राचार को लेकर है। भारतीय समाज में भ्रष्टाचार के प्रसार पर ध्यान दिलाने के लिए हास्य कलाकार जसपाल भट्टी की योजना जंतर मंतर इलाके में भ्रष्टाचार का एक मंदिर बनाने की है।
ज्ञात हो कि जंतर मंतर पर ही वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर गत पांच अप्रैल से आमरण अनशन पऱ थे।
भट्टी ने कहा, मैं भ्रष्टाचार के देवता की मूर्ति जंतर मंतर पर स्थापित करने के लिए उसे अपने साथ लेकर जाऊंगा।उन्होंने कहा, "ऐसा करके मैं यह दिखाना चाहूंगा कि देश में भ्रष्टाचार कितने बड़े स्तर पर फैल गया है।"भट्टी ने कहा कि उन्होंने चण्डीगढ़ के प्रसिद्ध रॉक गार्डेन का ढांचा तैयार करने वाले नेक चंद को मूर्ति का निर्माण करने का अनुरोध किया है।


Click it and Unblock the Notifications












