बालिका वधू की लेखिका का पहला अंग्रेजी नॉवेल

टीवी की दुनिया में क्रांति लाने वाले धारावाहिक 'अस्तित्व', 'बालिका वधू' और 'ज्योति' धारावाहिकों की पटकथा लिखने वाली गजरा कोट्टारी के अंग्रेजी उपन्यास 'ब्रोकेन मेलोडीज' का हाल ही में लोकार्पण हुआ है। अभी तक अपनी कहानियों से वलोगं को हंसाती और रूलाती थी गजरा लेकिन अब वो अपने इस अंग्रेजी उपन्यास से वो एक किशोरी के जीवन को लोगों के सामने प्रदर्शित कर रही हैं।

गजरा ने कहा, "मैं अपने धारावाहिकों के लिए पहले से ही छोटी-छोटी कहानियां और पटकथा लिखती रही हूं। बतौर लेखिका मैं भी उपन्यास लिखना चाहता थी। मुझे खास तरह की कहानी लिखने को लेकर पूरा यकीन था।" उन्होंने बताया, "इस उपन्यास को लेकर तीन साल पहले ही मेरे दिमाग में विचार आया था और तभी मैंने इसे लिखने फैसला किया था।"

दो लघु कहानियों का संग्रह लिख चुकी गजरा ने करीब ढाई साल में उपन्यास 'ब्रोकेन मेलोडीज' को पूरा किया है। उपन्यास का विमोचन फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने मुम्बई में किया। उपन्यास के बारे में गजरा ने बताया, "यह कहानी वर्ष 1970 और 80 के दशक की है। इसकी पात्र किशोरी दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती है जहां सभी सुविधाएं मौजूद है लेकिन माता-पिता दो बच्चों में भेदभाव करते हैं। 'ब्रोकेन मेलोडीज' में भेदभाव का बच्चों के जीवन पर पड़ने वाले असर को दर्शाया गया है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X