इतना करो ना मुझे प्यार: नील रागिनी के बेटों ने कर दिया murder!
[टेलीविजन] सोनी टीवी के सीरियल इतना करो ना मुझे प्यार में सब कुछ अच्छा अच्छा चल रहा है। नील ने दोबारा हुई गलतफहमी को इस बार दूर कर दिया है और रागिनी को अपने साथ यूएसए में सेटल करने के लिए भी राज़ी कर लिया है। लेकिन रूकिए जनाब ये एकता कपूर का एरिया है और यहां सब कुछ अच्छा अच्छा नहीं होता है।
तो जल्द ही सीरियल में आने वाला है एक मेजर ट्विस्ट। शो में एक किरदार काफी दिन से है जिसके होने का मतलब कोई समझ नहीं पा रहा था। वो है बाबू भईया जिनसे आरव ने लिया है लाखों का लोन। बाबू भाई ने आरव को पैसे लौटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया है लेकिन जब ऐसा नहीं हो पाएगा तो दोनों के बीच होगी एक फाईट।
[VIDEO: देखिए 'ये काली काली आंखें' पर नन्हे शाहरूख का डेब्यू]
इस फाईट में चलेगी एक गोली और आरव के हाथों हो जाएगा शिल्पा का खून। लेकिन इस खून में रणवीर का हाथ भी हो सकता है क्योंकि पिछले एपिसोड में ही उसने गन लोड करना शिल्पा को सिखाया है। उस वक्त हमें समझ जाना चाहिए था कि गन आई है तो कुछ ना कुछ तो होना ही है।
अब आरव को कितने साल की सज़ा होगी ये जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications












