इतना करो ना मुझे प्यार: नील ने निवेदिता को किया साफ - 'चिपको मत'!

[टेलीविजन] सुहानी के इंडिया आने के बाद इतना करो ना मुझे प्यार में कई राज़ खुलने वाले हैं और कई पहेलियां सुलझने वाली हैं। इस शो में दर्शकों की दिलचस्पी तब से बढ़ गई है जब से ये खुलासा हुआ है कि नील और रागिनी के तलाक की वजह सुहानी है।

अपनी मां से मिलने के चक्कर में सुहानी घर से भाग जाती है पर उसे उसी आदमी ने किडनैप कर लिया है जो कुछ दिन पहले नील से अस्पताल में मदद मांगने आया था पर नील ने मना कर दिया था। नील सुहानी को ढूंढने रागिनी के घर जाता है पर वहां सुहानी को ना पाकर वो काफी परेशान है।

निवेदिता मौके का फायदा उठाकर नील को सहारा देने की कोशिश करती है। पर नील काफी परेशान है और निवेदिता को खुद से दूर रहने की सलाह देता है। जब निवेदिता नहीं मानती तो नील साफ साफ उससे कहता है कि चिपको मत।

दूसरी तरफ पैम इस बात से काफी दुखी है कि रागिनी से मिलते ही नील को लगने लगा कि पैम ने उसके बच्चों की परवरिश अच्छी तरह से नहीं की है। तभी पुलिस आकर एक बच्ची की लाश पहचानने के लिए कहती है और पैम अपना आपा खो देती है।

पैम करण और डिंपी के सामने ये राज़ भी खोलती है कि निवेदिता ने अपने फायदे के लिए सुहानी को इंडिया बुलाया। वहीं सारी परेशानियों का ठीकरा वो निवेदिता पर फोड़ती है और उसे धमकी देती है कि सुहानी को ढूंढे वरना पैम मतलब बहुत बुरा होता है।

इधर सुहानी को बचाने के लिए रागिनी और अमन गाड़ी का पीछा करते हुए पहुंच चुके हैं। क्या है नील-रागिनी और सुहानी का सच?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X