इतना करो ना मुझे प्यार: खुलेगा नील-रागिनी के तलाक का सच!
[टेलीविजन] बालाजी टेलीफिल्म्स का इतना करो ना मुझे प्यार निशि और जिगनेश की शादी से ही दर्शकों को बांधने में कामयाब हुआ है वहीं सीरियल में ट्विस्ट अभी खत्म नहीं हुए है क्योंकि सुहानी इंडिया आ चुकी है।
नील और रागिनी के रिश्ते का सच जानने के लिए सुहानी चुपचाप रागिनी के घर पहुंचती है लेकिन नील उसे वहां से ले जाता है। सुहानी अपने मॉम डैड के तलाक का सच जानने के लिए वापस रागिनी के घर जाने की कोशिश करती है पर वो किडनैप हो जाती है।
वहीं रागिनी अमन के साथ एक गाड़ी पर खून से लिखा HELP देख उस गाड़ी का पीछा करते हुए एक गोदाम पहुंचती है। सुहानी को जबसे ये पता चला है कि नील और रागिनी के तलाक का कारण वो है, वो उनके रिश्ते का सच जानना चाहती है।
ALSO SEE PICS: टेलीविजन सितारों से जगमगाई AWARDS नाईट
जब रागिनी सुहानी को मिलती है तो सुहानी को गोली लगी है...क्या सुहानी बचेगी? नील सुहानी को रागिनी से क्यों नहीं मिलने देना चाहता? जानने के लिए देखिए इतना करो ना मुझे प्यार हर सोमवार से गुरूवार रात साढ़े दस बजे।
SEE WEDDING PICS: मधुबाला (दृष्टि धामी)


Click it and Unblock the Notifications












