इतना करो ना मुझे प्यार: 100 एपिसोड और एक ही बात!
[टेलीविजन] सोनी टीवी के सीरियल इतना करो ना मुझे प्यार ने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं और इन 100 एपिसोड में सीरियल केवल एक ही ट्रैक पर चला है। नील और रागिनी की गलतफहमियां। इन सौ एपिसोड्स में सीरियल में और कुछ भी नहीं हुआ और यही कारण है कि बेहतरीन एक्टर्स होने के बावजूद सीरियल को टीआरपी नहीं मिली है।
हालांकि सीरियल की स्टारकास्ट बेहतरीन है और इसमें रोनित रॉय, अश्विनी कलसेकर, पल्लवी कुलकर्णी, सायंतनी घोष, किश्वर मर्चेंट जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन अब धीरे धीरे शो की टीआरपी में उछाल आ रहा है। 100 एपिसोड के बाद ही सही रागिनी और नील की गलतफहमियां कम हो चुकी हैं और दोनों एक दूसरे के साथ हैं।
[ये रिश्ता क्या कहलाता है: मिलिए एक नहीं दो नहीं 6 अक्षरा से !]
आने वाले एपिसोड्स में शो में फिर से आएगा एक लीप और कहानी फिर वहीं पहुंच जाएगी जहां से शुरू हुई थी यानि कि नील - रागिनी और उनकी गलतफहमियां। अब ऐसे में दोनों को एक होने के लिए शायद फिर से 100 एपिसोड लगें और उन 100 एपिसोड का हर ट्विस्ट पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com पर।
[ये है मोहब्बतें: इस स्टार ने छोड़ दिया शो, इशिता हुईं इमोशनल]


Click it and Unblock the Notifications












