अंजली के चलते श्याम को वापस ले आयेगा अरनव

एक बार फिर से अरनव अपनी दी अंजली के खातिर श्याम को घरवापस ले ही आयेगा जहां दोबारा से श्याम खुशी को पाने की कोशिश करेगा।

जिसके लिए वो अरनव के दिल में गलतफहमी भरने की कोशिश करेगा। जहां इतना बड़ा चेंज कहानी में होगा वहीं दूसरी ओर अरनव की मां की मौत का भी खुलासा होगा जिसकी गाज एक बार फिर से खुशी पर ही गिरेगी और पायल की शादी पर भी खतरा मंडरायेगा यही नहीं अंजली और खुशी के बीच में भी गलतफहमी पैदा हो जायेगी जिसके कारण अरनव और खुशी के बीच में भी झगड़ा होगा।

यही सब कुछ होने वाला है स्टार प्लस के बहुचर्चित डेली सोप इस प्यार को क्या नाम दूं में। सीरियल तो पहले ही टापटेन लिस्ट में शामिल है लेकिन इतने सारे टि्वस्ट करके यह हर हालत में नंबर वन बनने की कोशिश में है।

यह शो खासकर के युवाओं में काफी प्रचलित है और युवावर्ग अरनव को रोते हुए देखना नहीं चाहता है उसे अरनव का एंग्रीयंगमैन लुक ही पसंद है। इसलिए श्याम की वापसी से अरनव एक बार फिर से पुराने अंदाज में नजर आयेंगे जिसे खुशी अपनी मीठी हरकतों से मोह लेगी ऐसा उम्मीद इस शो को देखने वालों को है।
फिलहाल आज रात आठ बजे स्टार प्लस पर देखना ना भूलें इस प्यार को क्या नाम दूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X