गम भरा होगा इस प्यार को क्या नाम दूं..

Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon
स्टार प्लस के बहुचर्चित डेली सोप इस प्यार को क्या नाम दूं ने इस हफ्ते सबको रूलाने का मन बना लिया है। इस हफ्ते आपको अरनव की बहन अंजली काफी दुखी नजर आने वाली है वजह आपको पता ही है क्योंकि उसने अपने बच्चे को जो खो दिया है।

अब जब अरनव की बहन दुखी है तो भला अरनव कैसे खुश रह सकते हैं और अरनव परेशान है तो आपको खुशी भी बेहद गमगीन नजर आयेंगी। मतलब यह कि इस हफ्ते आपको एक सैडड्रामा देखने को मिलेगा। वहीं दूसरी ओर श्याम ऐसे हालात पैदा कर देगा कि लोग उसे शांतिवन लाने के लिए मजबूर हो जायेंगे।

स्टारप्लस का यह रोमांटिक शो इन दिनों टीआरपी चार्ट में थोड़ा सा पिछड़ गया है। इसलिए शो के निर्देशक ने इमोशन का तड़का लगाया है। उम्मीद है कि उनकी यह मेहनत रंग लाने वाली है। इस बीच अरनव-खुशी की शादी भी अटक जायेगी।

इस शो को पसंद करने वाली मुंबई के ज्योति भार्गव से हमने जब बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें अरनव-खुशी के बीच की लवकमेस्ट्री बहुत अच्छी लगती है इसलिए जब दोनों रोते हैं उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है इसलिए अंजली को बहुत जल्द सच्चाई का पता चल जाना चाहिए।

हमें अरनव-खुशी के बीच की नोंक-झोंक पसंद है इसलिए शो को पुराने ट्रैक पर वापस आ जाना चाहिए। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोग किस हद तक शो से जुड़े हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X