आज अरनव को किस करेगी खुशी!
स्टार प्लस के रोमांटिक शो में आज का एपीसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। पिछले एपीसोड में आपने देखा कि एक बार फिर से अरनव ने खुशी को गलत समझा है और उससे नाराज हो गया है। उसने उसको खरी-खोटी सुनाकर घर से जाने को कह दिया है। लेकिन खुशी पर नाराज होने के बाद वो भी परेशान है क्योंकि वो खुशी को दिल से हर्ट नहीं करना चाहता है।
तो दोस्तों आप लोग खुश हो जाइये। आज के एपीसोड में एक बार फिर से आपको अरनव-खुशी के बीच की मुहबब्त देखने को मिलेगी। औऱ यही नहीं आज तो आपको वो चीज देखने को मिलेगी जो अब तक देखने के लिए लोग बेताब थे।आज जब अरनव खुशी को मनाने आयेगा तो खुशी उसे किस कर लेगी। अरनव अपनी बहन अंजलि के कहने पर बात को समझ जायेगा जिसके बाद वो खुशी के पास जायेगा और खुशी थोड़ा नखरे दिखाने के बाद मान जायेगी और अरनव को चूम लेगी।
तो अगर आप अरनव-खुशी के इस प्यार को देखना चाहते हैं देखना ना भूलें स्टार प्लस पर रात आठ बजे इस प्यार को क्या नाम दूं।


Click it and Unblock the Notifications
