हर दिल अजीज अरनव-खुशी

Is Pyar Ko Kya Naam Doon
स्टार प्लस के रोमांटिक शो इस प्यार को क्या नाम दूं...में इमोशनल ड्रामा जारी है। जहां अंजली अभी सदमे से निकल नहीं पा रही है वहीं वो श्याम को वापस करने की जिद पर अड़ी हुई है। इसके लिए वो खाना-पीना छोड़ कर बैठ गयी है,इसी कारण उसकी सेहतभी गिरने लगी है। जिसके लिए अरनव की जिद और खुशी को दोषी ठहराया जा रहा है। जिसे देखने के लिए लोग बुरी तरह से पागल है।

इस शो के बारे में जब हमने जीजीआईसी प्रतापगढ़ की छात्राओं से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी और अरनव की जोड़ी बहुत अच्छी लगती है और जिस तरह से खुशी इस समय आक्रोशित लेकिन दुखी अरनव को संभाल रही है वो काफी टचिंग हैं। सच में ऐसे साथी की कल्पना हर किसी के दिल में होती है। उनकी नजर में अरनव-खुशी टीवी शो के बेस्ट कपल है। वो चाहती हैं कि दोनों के जीवन में खुशी के पल जल्दी आये औऱ वो नहीं चाहतीं कि दोनों अब अलग हों।

तो यह कहना है इस शो के बारे में लोगों का। ऐसा नहीं है कि अरनव-खुशी केवल युवाओं को पसंद है इस शो को हाउसवाइफ भी काफी पसंद करती हैं। गृहणी ज्योति श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें अंजलि और अरनव के भाई-बहन का प्रेम काफी पसंद है। दोनों ही एक-दूसरे से काफी प्रेम करते हैं,उन्हें अंजली का दुख अच्छा नहीं लग रहा है वो उसे पहले की ही तरह सजा हुआ देखना चाहती हैं इसलिए वो चाहती हैं कि उन्हें बहुत जल्द सच्चाई का पता चल जाये।

अब तो आप इस शो की लोकप्रियता का आलम लगा ही चुकें होंगे। इस शो में आगे भी बहुत घटनाक्रम बदलने वाले हैं जिसे देखने के लिए देखते रहिए स्टार प्लस पर सोमवार से शुक्रवार तक रात आठ बजे इस प्यार को क्या नाम दूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X