बोले कपिल..सोचा ना था कि 100 एपीसोड तक चला जाऊंगा..
बोले कपिल..सोचा ना था कि 100 एपीसोड तक चला जाऊंगा..
जहां वो इस क्वीज शो के पहले मेहमान बनकर उपस्थित हुए थे। अपने शो के बारे में बात करते हुए कपिल ने कहा था कि जब शूटिंग शुरू हुई तो चैनल ने इसे 36 कड़ियों तक बढ़ाने की सोची।
Pics: कॉमेडी के मंच पर पहुंचा सिंघम रिटर्नस
मैंने जब दो से तीन कड़ियों की शूटिंग कर ली तो उन्होंने मुझसे कहा कि चलिए 50 कड़ियां बनाते हैं। इसके प्रसारित होने और लोगों का रूख देखने के बाद उन्होंने कहा कि चलिए 100 कड़ियां बनाते हैं। जब इसकी 100 कड़ी प्रसारित हो गई तब उन्होंने कहा कि जितनी कड़ी बनाना चाहें बना लें। "
मालूम हो कि कपिल के शो की 100वीं कड़ी बीते रविवार को प्रसारित की गई थी जिसके मेहमान अजय देवगन औऱ करीना कपूर थे। इस शो में दोनों ने अपनी आने वाली फिल्म सिंघम रिटर्नस का प्रमोशन किया । हर बार की तरह यह शो भी काफी मजेदार और लोगों को गुदगुदाने वाला था।


Click it and Unblock the Notifications












