जिस समय अंजना ने जीता खिताब, श्रेया की आंखे छल-छला उठीं
रविवार रात को भारत का पहला इंडियन आयडल जूनियर मिल गया वह भी दस साल की एक होनहार बालिका के रूप में, जिसका नाम अंजना पद्मनाभन है औऱ जो कि कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में रहती हैं। शो के मुख्य अतिथि अमिताभ बच्चन ने जैसे ही अंजना को खिताब से नवाजा तो स्टेज पर बैठी बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल की आंखें भी खुशी से छलछला उठीं।
पिछले तीन महीने से इस शो में जज की भूमिका निभा रहीं गायिका श्रेया का यूं भावुक हो जाना यह दिखाता है कि वह इस शो से मन से जुड़ी हुई थीं। कभी उन्होंने सरगम की प्रतियोगिता से अपनी कामयाबी का पहला कदम चुना था इसलिए शायद अंजना के हाथों की ट्राफी उन्हें उनके बचपन में ले गया।
गौरतलब है कि बैंगलोर की अंजना ने भारत की पहली जूनियर इंडियन आयडल होने का गौरव प्राप्त किया है जिन्हें दर्शकों ने भी खूब सराहा और खूब सारे वोटों से अंजना को जीताया भी। जिस समय विजेता का नाम घोषित हुआ तो अंजना की आंखों में आंसू आ गये। द ग्रेट अमिताभ बच्चन के हाथ से विजेता ट्रॉफी ग्रहण करते हुए अंजना बेहद खुश थीं। उन्होंने इस अवसर पर हिंदी में छोटा सा भाषण भी दिया। अंजना ने कहा, "मुझे ट्रॉफी पाने की आशा नहीं थी। बहुत खुश हूं।" अंजना को जीतने पर 25 लाख रूपये, एक निसान कार, पांच लाख रूपये की एफडी कार दी गयी । प्रायोजकों ने भी अंजना को 2 लाख रूपये दिये।
सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर एक जून से शुरू हुए कार्यक्रम में गायिका श्रेया घोषाल और संगीतकार जोड़ी विशाल (डडलानी)-शेखर (रवजियानी) निर्णायक मंडली में शामिल थे। कार्यक्रम की मेजबानी अभिनेता करन वाही और अभिनेत्री मंदिरा बेदी कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications












