'बालिका वधु' में आज नरेन्द्र करेगा आत्मदाह, शिव को होगी जेल!
कलर्स के सबसे पॉपुलर शो में से एक है बालिका वधु, जो कि इस समय रोचक मोड़ से गुजर रहा है। शो के हीरो शिव पर इस समय उनकी महिला पीए रसिका ने यौन शोषण औऱ रेप करने की कोशिश का आरोप लगाया है। जिसके कारण शिव की नौकरी खतरे में अटकी हुई है।
लेकिन आज इस शो में एक नया मोड़ आने वाला है क्योंकि रसिका के पति नरेन्द्र को उसकी पत्नी रसिका और उसके प्रेमी बृजेश जिंदा जलाने की कोशिश करेंगे और नरेन्द्र खुद को बचाने के लिए शिव के पास दौड़ेगा। लेकिन रसिका और बृजेश इसे आत्मदाह की शक्ल दे देंगे और जिसके चलते शिव की नौकरी खतरे में आ जायेगी।
अब अगर ऐसा हो जायेगा तो शिव की पत्नी आनंदी पर क्या गुजरेगी। हर मुश्किलों का हिम्मत से सामना करने वाली आनंदी के लिए अपने पति का यह दर्द बर्दाश्त नहीं होगा, जिसके चलते उसके सामने बड़ी मुश्किल खड़ी होने वाली है।
कुल मिलाकर बालिका वधु एक रोमांचक मोड़ है जिसमें बहुत सारे उतार-चढ़ाव आने वाले हैं। अगर आप भी इन रोमांचकारी पलों को जीना चाहते हैं तो देखना ना भूलें कलर्स पर रात आठ बजे बालिका वधु।


Click it and Unblock the Notifications
