..................... If Not Salman Khan Who's Best To Host Bigg Boss 8? Shahrukh, Ranbir, Ajay? - Hindi Filmibeat

बिग बॉस की रेस में शाहरूख-रणबीर और अजय, कौन लेगा सल्लू की जगह

एक बार फिर से कलर्स के सबसे विवादित लेकिन लोकप्रिय शो बिग बॉस के होस्ट को लेकर बातें हो रही हैं। कहा जा रहा है कि सलमान खान ने चैनल वालों को साफ कह दिया है कि वो इस बार शो को होस्ट नहीं करेंगे इसलिए अब चैनल वाले सलमान खान के विकल्प की तलाश में जुट गये हैं। सुनने में आया है कि इस रेस में शाहरूख खान, रणबीर कपूर और अजय देवगन के नामों पर गौर किया जा रहा है।

जहां शाहरूख-रणबीर बॉलीवुड दबंग सलमान खान के राइवल हैं वहीं अजय देवगन सलमान के काफी क्लोज फ्रेंड इसलिए चैनल वालों की पूरी कोशिश है कि इन तीनों में से ही किसी को फाइनल किया जाये।

जहां शाहरूख खान, सलमान के प्रोफेशनली राइवल हैं वहीं रणबीर कपूर शायद उनके पर्सनल प्रतिद्वंदी हैं, इसलिए चैनल वाले सोच रहे हैं कि इन दोनों में से ही किसी एक को फाइनल करना ही शो के लिए फायदेमंद होगा।

फिलहाल अभी किसी का नाम फाइनल हुआ नहीं है लेकिन सलमान खान की ओर से शाहरूख खान का नाम प्रमोट करना इस मुद्दे को सुर्खियों में ले आया है। उड़ते-उड़ते यह भी खबर है कि चैनल वाले इस सिलसिले में अमिताभ बच्चन, अर्जुन कपूर, रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह से भी बात कर सकते हैं?

हालांकि ना तो शाहरूख और ना ही रणबीर कपूर ने इस बारे में किसी से कुछ कहा है हां अजय देवगन ने जरूर कहा था कि बिग बॉस के लिए वो अपने आप को फिट नहीं मानते हैं उसके लिए तो केवल सलमान ही बेस्ट हैं। देखते हैं कि इस बार शो के होस्ट की कुर्सी पर कौन बैठता है औऱ वो शो की टीआरपी को कहां ले जाता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X