Exclusive: सलमान भले ही कुछ कहें शाहरूख बिग बॉस नहीं करेंगे

shahrukh is not intrested Salman Khan's Bigg Boss said Fans
एक बार फिर से सलमान खान और शाहरूख खान को लेकर बातें होने लग गई हैं। बिग बॉस को लेकर सलमान खान ने शाहरूख की तारीफ क्या की, लोगों ने अपनी बयानबाजी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लिखनी शुरू कर दी। शाहरूख खान के चाहने वाले चाहते हैं कि शाहरूख खान को बिग बॉस होस्ट नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे सीधे तौर पर लोग सलमान को बड़ा और शाहरूख को छोटा बताने लग जायेंगे।

शाहरूख के दीवानों में से एक दि्ल्ली निवासी नवीन निगम ने ट्विटर पर लिखा है कि शाहरूख को बिग बॉस कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि फिर लोग कहना शुरू कर देंगे कि सलमान का छोड़ा हुआ शो शाहरूख कर रहे हैं जबकि शो वालों की पहली पसंद किंग खान नहीं थे। खैर यह तो शाहरूख के दीवानों का कहना है। असली फैसला तो किंग खान को करना है।

गौरी बहुत सेक्सी थीं इसलिए दिल दे बैठा था: शाहरूख खान

मालूम हो कि अभिनेता सलमान खान इस बार बिग बॉस का सीजन होस्ट नहीं करना चाहते हैं। उन पर पिछली बार कुछ प्रतियोगियों को फेवर करने का आरोप लगा था। हालांकि जो खबरें आ रही हैं कि कलर्स वाले पूरी तरह से सलमान को मनाने में लगे हुए हैं। लेकिन कहा यह भी जा रहा है कि सलमान के अलावा अन्य विकल्पों को भी चैनल वाले खंगाल रहे हैं।

जिसमें शाहरूख खान का नाम सबसे ऊपर है। जिसको सुनते ही सलमान ने मीडिया को चौंकाने वाला बयान दिया है। सलमान ने कहा कि उन्हें लगता है कि अगर इसकी मेजबानी शाहरुख खान करें तो वह बेहतर मेजबान साबित होंगे।

अपने आने वाली फिल्म 'किक' के 'डेविल' गाने की लांचिंग के मौके पर 48 वर्षीय सलमान से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "'बिग बॉस' के आनेवाले सत्र की मेजबानी करने की संभावना है भी और नहीं भी।" उनके न होने पर शो की मेजबानी के सवाल पर सलमान ने कहा, "अगर मैं शो की मेजबानी नहीं करता हूं, तो शाहरुख खान 'बिग बॉस' के इस सत्र की मेजबानी के लिए सबसे बेहतर रहेंगे।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X