हे भगवान, शक्ति की जगह मैं होता तो सेक्स चेंज करवा लेता : चंकी पांडे
बिग बॉस में चर्चा का विषय बनें शक्ति कपूर के बारे में लोग तरह-तरह के विचार दे रहे हैं। वहीं अब चटपटा कमेंट मारा है फिल्म अभिनेता चंकी पांडे ने। जिन्होंने कहा है कि अगर मुझे पता होता कि अकेले मुझे यानी एक अकेले पुरूष को बिग बॉस में भेजा जाना है वो भी 13 हसीनाओं के साथ तो मैं अपना सेक्स चेंज करवा लेता।
ये वाकई में एक बहुत ही बड़ी बात है जिसे शक्ति कपूर ने स्वीकारा है। एक अकेले मर्द का 12 महिलाओं और एक किन्नर के साथ रहना कितना मुश्किल है। क्या पता सारी महिलाएं मिलकर उस व्यक्ति का कब गैंग रेप कर देते।
इससे पहले फिल्म निर्देशक शिरीष कुंदर ने भी कहा था कि इतनी सारी महिलाओं के बीच अकेले फंसे शक्ति का गैंग रेप हो सकता है। आपको बता दें कि इस सोमवार से शुरू हुए बिग बॉस में 14 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है।
जिसमें से 12 तो महिलाएं हैं और एक किन्नर हैं। बिग बॉस में फूहड़ता का दौर जारी हो गया है। खुले आम सिने दर्शकों को सेक्स और रिलेशनशीप की बातें सुननी पड़ रही हैं इसलिए इस बार ये शो रात को नौ बजे से प्रसारित न होकर रात साढ़े दस से प्रसारित हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












