हर हालत में शाहरूख से बदला लेकर रहूंगा: सलमान खान

15 सितंबर से कलर्स के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' की शुरूआत हो जायेगी। शो के लिए प्रमोशन जारी है। शो के होस्ट सलमान खान और बिग बॉस की टीम ने हाल ही में एक प्रेस वार्ता की और खुलकर लोगों के सवालों के जवाब दिये।

सलमान ने खुले आम कहा कि वह और शाहरूख खान का कोई पर्सनल झगड़ा नहीं है लेकिन हां काम को लेकर अक्सर उन दोनों के बीच में टशन चलती रहती है।

मैं जानता हूं कि शाहरूख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने बॉक्सऑफिस पर उनका रिकार्ड तोड़ दिया है लेकिन कोई बात नहीं मेरी अगली फिल्म शाहरूख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकार्ड तोड़ देगी, यही नहीं मेरी फिल्म 'मेंटल' रणबीर, आमिर और शाहरूख सबके रिकार्ड को ध्वस्त कर देगी। मेरी फिल्म रिलीज तो होने दीजिये। मैं तो हर हालत में शाहरूख से बदला लेकर रहूंगा।

हालांकि सलमान बड़े अच्छे मूड में थे, उन्होंने यह भी कहा कि वह किंग खान को अपने शो में फिल्म के प्रचार के लिए भी बुला सकते हैं। सलमान ने बोला कि बिल्कुल, वह आ सकते हैं। अगर वह अपनी अगली फिल्म का प्रचार कर रहे हैं तो उनका और ज्यादा स्वागत है।"

पिछले पांच सालों से दोनों अभिनेताओं में टक्कर चल रही है। लेकिन हाल ही में एक इफ्तार दावत में दोनों को एक-दूसरे से गले मिलते हुए देखा गया था। सलमान का कहना है कि शाहरुख को गले लगाना स्वाभाविक था। सलमान ने कहा, "मुझे लगता है कि वह रमजान का समय था। यह काम हर किसी को करना चाहिए। हाथ मिलाना और गले लगना अच्छी बात है।"

उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्हें लड़ना है तो वे अपने-अपने काम के द्वारा लड़ सकते हैं। सलमान ने कहा, "अगर हमें एक-दूसरे को टक्कर देनी है तो ऐसा हम अपने काम से करेंगे। आमिर भी अपनी फिल्म के साथ आ रहे हैं और रणबीर भी हैं।" खैर देखते हैं कि सलमान के दावों में कितना दम है। उनकी फिल्म मेंटल जनवरी 2014 में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X