काजोल ने तनीषा को सलमान के बिग बॉस में जाने से रोका!
कलर्स के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस को शुरू होने में चंद रोज बाकी हैं। शो के प्रतिभागियों को लेकर लगातार कयास जारी है। बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्री काजोल की फ्लॉप बहन तनीषा के बारे में भी खबर आयी है कि वह भी बिग बॉस का हिस्सा बन सकती है। जिसको लेकर शो से पहले ही तनीषा के घर पर झगड़ा हो रहा है। सुनने में आया है कि काजोल नहीं चाहतीं कि तनीषा शो का हिस्सा बनें क्योंकि उनका मानना है कि बिग बॉस में जो भी जाता है उसका कोई ना कोई विवादों से जरूर नाता होता है।
और भले ही तनीषा की गाड़ी भले ही बॉलीवुड में ना चली हो लेकिन अभी तक उनके दामन पर कोई स्कैंडल का दाग नहीं है। इसलिए काजोल-अजय नहीं चाहते कि तनीषा बिग बॉस का हिस्सा बने लेकिन जरूरत से ज्यादा जिद्दी तनीषा के सिर पर बिग बॉस का भूत चढ़ा हुआ है। खैर देखते हैं हमेशा अपनी बड़ी बहन को अपना आदर्श कहने वाली तनीषा इस बार काजोल की बात मानती है कि नहीं।
मालूम हो कि 16 सितंबर से कलर्स पर रात नौ बजे से बिग बॉस सीजन 7 शुरू होने जा रहा है। शो के होस्ट सलमान खान हैं। इस बार आपको सलमान खान शो में डबल रोल में दिखायी देंगे।
आईये आपको दिखाते हैं तनीषा की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











