बिग बॉस से अंजान हेयर ड्रेसर सपना
बिग बॉस 6 में कुछ ऐसे रोचक प्रतियोगी भी है कि जिन्होंने इससे पहले बिग बॉस को टीवी पर प्रसारित होते देखा ही नहीं है। उन्हीं में से एक सपना भावनानी। हेयर ड्रेसर सपना का कहना है कि उन्होंने आज तक इस शो के बारे में ना सुना है और ना ही देखा है। हमेशा नयी चीजें सीखने की शौकिन सपना को अजनबी लोगों से मिलना बहुत अच्छा लगता है इसलिए वो बिग बॉस खेलने आयी हैं।
जॉन अब्राहम और महेन्द्र सिंह धोनी जैसे लोगों के बालों को सेक्सी लुक देने वाली सपना ने ओपनिंग सेरोमनी में सलमान खान की भी काफी खिंचाई की और कहा कि वो दिन जल्दी ही आयेगा जिस दिन वो सलमान खान की हेयर ड्रेसर बनेंगी।आपको बता दें कि सपना ने सलमान पर इस बात के लिए व्यंग किया था क्योंकि सलमान हाल ही में अपना अमेरिका से ऑप्रेशन करवा कर आयें हैं क्योंकि उनके बाल लगातार झड़ रहे थे। खैर देखते हैं सपना बिग बॉस हाउस में कब तक टिक पाती हैं?
More from Filmibeat
कलर्स टीवी बिग बॉस बिग बॉस 6 सपना भावनानी सलमान खान bigg boss bigg boss 6 colors salman khan sapna bhavnani tv


Click it and Unblock the Notifications












