बिग बॉस 6: सपना ने सलमान को कैटरीना के नाम पर छेड़ा

बिग बॉस की ओपनिंग सेरोमनी के दौरान एक से एक रोचक किस्से हुए। तमाम वाक्यों के बीच एक बड़ी दिलचस्प चीज देखने को तब मिली जब हेयर ड्रेसर सपना भावनानी ने सलमान को सरेआम छेड़ दिया वो भी उनकी पुरानी प्रेमिका कैटरीना कैफ के नाम पर।

आम से ज्यादा खास लोगों में चर्चित सपना से सलमान खान ने पूछा कि आप किन लोगों के बालों को संवारती हैं तो सपना ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया कि बॉलीवुड में एक कातिल हसीना है कैटरीना कैफ, क्या आप उसे जानते हैं? मैं इस समय उनकी हेयर ड्रेसर हूं।

खैर सल्लू मियां तो सल्लू मियां ठहरे उन्होंने बातों का विषय ही बड़ी चालाकी से बदल दिया लेकिन अपने चेहरे को शर्म से लाल होने से नहीं बचा पाये। सलमान खान के कहने पर सपना ने सलमान के लिए कुछ हैरतअंगेज हेयर स्टाइल भी दिखाये जिसे देखकर हर कोई लोट-पोट हो गया।

फिलहाल फिल्मी हस्तियों के अलावा क्रिकेट के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की भी हेयर ड्रेसर सपना भावनानी है। खैर देखते हैं कि बालों को संवारने वाली सपना के बिग बॉस का सफर कितना लंबा होता है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X