बिग बॉस 6 की धमाकेदार शुरूआत, जानिए खिलाड़ियों को
आखिरकार कलर्स का बहुचर्चित विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 6 का ऱविवार को जोरदार आगाज हुआ। जैसा कि सबको उम्मीद थी कि शो की प्रस्तुति धमाकेदार होगी तो वैसे ही हुई। सलमान खान ने एक बार फिर से सबको अपना मुरीद बना लिया।
सल्लू मियां ने दावा किया है कि इस बार का शो पूरी तरह से फैमिली होगा इसलिए बिग बॉस हाउस के अंदर गांधी जी के तीन बंदरो को रखा गया है जो कि यह संदेश देते हैं कि बुरा मत कहो, बुरा मत सुनो और बुरा मत देखो। शो की शुरूआत में सलमान मियां अपनी ही फिल्मों के 6 अवतारों में अवतरित हुए। इस बार के शो में सलमान खान दो बार बिग बॉस हाउस में जायेंगे।

आपको बताते हैं इस बार के शो के प्रतिभागियों के बारे में जिनके बारे में लंबे अरसे से कयास लगाये जा रहे थे।
नवजोत सिंह सिद्दू: पूर्व भारतीय क्रिकेटर, भाजपा सांसद और बढ़िया होस्ट नवजोत सिंह सिद्दू ने बिग बॉस हाउस में प्रवेश किया है और दावा किया है कि यह शो वो ही जीतेंगे।
सना खान: एड फिल्में और कई एलबम कर चुकी सना खान भी इस शो की खिलाड़ी बनीं है।
ब्रजेश हिरजी: कई फिल्मो में कॉमेडियन और खलनायक की भूमिका में नजर आ चुके ब्रजेश हिरजी भी इस बार के शो का हिस्सा हैं।
संपत पाल: गुलाबी गैंग की सरदार भी इस बार के शो की प्रतिभागी है।
उर्वशी ढोलकिया: टीवी शो कसौटी जिंदगी की मैडम कोमोलिका भी इस बार शो में प्रतियोगी हैं।
आशका गोरडिया: टीवी शो शुभ विवाह और लागी तुझसे लगन से लोकप्रिय हुई टीवी अभिनेत्री आशका ने भी बिग बॉस हाउस में प्रवेश किया है।
दिनेश यादव: भोजपुरी फिल्मों के चर्चित नाम दिनेश यादव भी इस बार बिग बॉस खेलने आये हैं।
सपना भवनानी: क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की हेयर ड्रेसर सपना भी इस शो का हिस्सा हैं।
दिलनाज पॉल: जानी-मानी टीवी और बॉलीवुड हस्ती दिलनाज भी इस बार बिगबॉस खेल रही हैं।
राजीव पॉल: दिलनाज के पति राजीव पाल भी इस शो के हिस्सा है।
असीम त्रिवेदी: विवादित कार्टून बनाने वाले असीम त्रिवेदी भी इस बार इस शो के मेंबर है।
सायंतनी घोष: मॉडल से अभिनेत्री बनी सायंतनी घोष भी अपना भाग्य आजमाने शो में आयी हैं।
निकेतन मधोक: लिम्का मॉडल निकेतन मधोक भी इस बार बिग बॉस का हिस्सा हैं।
करिश्मा कोटक: क्रिकेटर युवराज सिंह की गर्लफ्रेंड के रूप में चर्चित होने वाली तेलगू मॉडल-अभिनेत्री करिश्मा कोटक भी इस बार बिग बॉस में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











