सच में सलमान खान बिग बॉस 8 नहीं करना चाहते थे?

21 सितंबर से रात नौ बजे कलर्स पर धमाकेदार बिग बॉस सीजन 8 शुरू होने जा रहा है। शो की मेजबानी सलमान खान के ही हाथ में हैं। जिसके बारे में पहले खबर आयी थी कि सलमान इस बार शो को होस्ट नहीं करना चाहते थे लेकिन फिर उनके और कलर्स के बीच में बात हुई और फाइनली सलमान इज बैक।

जिसके बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा कि हां यह सच है कि मैं इस बार शो को होस्ट नहीं करना चाहता था क्योंकि मैं बहुत थक गया था। जबकि खबर आयी थी कि शो में पिछली बार सलमान खान पर पक्षपात का आरोप लगा था इस वजह से सलमान ने कहा था कि वो शो का अगला सीजन होस्ट नहीं करेंगे। खैर बात जो भी हो, सच्चाई यही है कि सलमान बिग बॉस 8 में हैं।

तो संगीता-तपस्या-गुत्थी से सजेगी बिग बॉस 8 की महफिल?

गौरतलब है कि सलमान खान बिग बॉस के सीजन 4, 5, 6 और 7 को होस्ट कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस हाउस का घर एक विमान की तरह ही डिजायन किया जाएगा। इससे पहले बिग बॉस की थीम स्वर्ग और नर्क पर आधारित थी और सलमान ने शो में एंजिल और डेबिल की भूमिका अदा की थी।

बिग बॉस के लिए कुमार विश्वास ने रखी शर्त, कलर्स ने ठुकरायी

अब सबकी उत्सुकता इस बात को जानने में है कि आखिर इस बार शो के प्रतिभागी कौन-कौन होंगे। कयासों का दौर जारी है। बहुत विवादित सेलिब्रेटियों के नाम लिये जा रहे हैं लेकिन कलर्स की ओर से अभी तक किसी के नाम की पु्ष्टि नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X