जूनियर इंडियन आयडल अंजना ने बोला.. मुझे ट्रॉफी पाने की आशा नहीं थी
कल भारतीय टीवी के इतिहास में बैंगलोर की अंजना ने इतिहास रचा। वह भारत की पहली जूनियर इंडियन आयडल है जिन्हें दर्शकों ने भी खूब सराहा और खूब सारे वोटों से अंजना को जीताया भी। जिस समय विजेता का नाम घोषित हुआ तो अंजना की आंखों में आंसू आ गये। द ग्रेट अमिताभ बच्चन के हाथ से विजेता ट्रॉफी ग्रहण करते हुए अंजना बेहद खुश थीं। उन्होंने इस अवसर पर हिंदी में छोटा सा भाषण भी दिया। अंजना ने कहा, "मुझे ट्रॉफी पाने की आशा नहीं थी। बहुत खुश हूं।"
अंजना की तारीफ करते हुए अमिताभ भी काफी खुश दिखे।अमिताभ बच्चन ने कहा कि मैं अंजना की गायिकी से ही नहीं बल्कि उसकी बातों से भीकाफी प्रभावित हुआ। धन्य है वह मां-बाप जिसने इतनी प्यारी बेटी को जन्म दिया और इतने अच्छे संस्कार दिये। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि अंजना को जिंदगी की सारी खुशियां नसीब हो। वह खूब तरक्की करे औऱ अपना, अपने मां-बाप और अपने देश का नाम पूरी दुनिया में रौशन करे।
सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर एक जून से शुरू हुए कार्यक्रम में गायिका श्रेया घोषाल और संगीतकार जोड़ी विशाल (डडलानी)-शेखर (रवजियानी) निर्णायक मंडली में शामिल थे। कार्यक्रम की मेजबानी अभिनेता करन वाही और अभिनेत्री मंदिरा बेदी कर रहे थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शेखर और कार्यक्रम के अंतिम चार प्रतिभागियों के साथ 'मेरे साथ आओ मेरे दोस्तों' गीत भी गाया।
गौरतलब है कि बैंगलोर की रहने वाली मात्र 10 साल की उम्र में अपनी कला का जौहर दिखाने वाली अंजना को जीतने पर 25 लाख रूपये, एक निसान कार, पांच लाख रूपये की एफडी दी गयी । प्रायोजकों ने भी अंजना को 2 लाख रूपये दिये। अंजना को खिताब की ट्राफी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने प्रदान की।अंजना पद्मनाभन देश की पहली इंडियन आयडल जूनियर हैं।


Click it and Unblock the Notifications












