बालिका वधु: शिव-आनंदी के बीच आयेगी 'तीसरी औरत'

कलर्स के सबस चर्चित डेली सोप बालिका वधु इस समय बड़े ही रोचक दौर से गुजर रहा है। जहां शो की दादी सा एक हत्या के सिलसिले में जेल के अंदर हैं वहीं शो में एक भ्रष्टाचारी नेता सत्ता पाने के लिए किस हद तक गिर सकता है इसको बखूबी दिखाया जा रहा है।

लेकिन इस शो के दर्शकों के लिए एक खास खबर है कि आने वाले एपीसोड में जहां लोगों को न्याय-अन्याय के बीच की लड़ाई दिखायी देगी वहीं दूसरी ओर शिव-आनंदी का रिश्ता अब पति-पत्नी और 'वो' के ट्रैक में चला जायेगा।

आपको बता दें कि यह 'वो' होगी शिव की नई पीए जो कि बेपनाह खूबसूरती की मालकिन होगी। आने वाले दिनों में शिव और महिला पीए के रिश्तों की वजह से शिव-आनंदी जो कि एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और एक-दूजे की इज्जत करते हैं, के बीच में तनाव उत्पन्न हो जायेगा जिसे की हवा देंगी शिव की बुआ दादी।

देखना दिलचस्प होगा कि बचपन से लेकर आज तक हर मुश्किल का सामना करने वाली आनंदी अपने और शिव के रिश्तों को बचा भी पाती है या नहीं या फिर एक बार फिर से किसी तीसरी औरत की वजह से उसका तलाक हो जायेगा? इन सारे सवालों का अगर जवाब चाहिए तो देखते रहिए कलर्स पर रात आठ बजे बालिका वधु -कच्ची उमर का पक्का रिश्ता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X