'बालिका वधु' ने पूरे किये 1500 एपीसोड, सिद्धार्थ ने बताया बेस्ट घटना
कलर्स के लोकप्रिय शो 'बालिका वधु' ने टीवी की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पिछले 6 साल से चल रहे इस शो ने 1500 एपीसोड पूरे कर लिये हैं। जिसके लिए टीम ने मिलकर जमकर जश्न मनाया और उन चेहरों को भी जश्न में बुलाया जो कि इस शो के हिस्सा रह चुके हैं।
टीवी की दुनिया में एक नया इतिहास लिखने वाला शो 'बालिका वधु'.. साल 2008 में शुरू हुआ था। समाज की कुरीति यानी बाल विवाह को लेकर शुरू हुआ यह शो आज समाज कि कई जटिल मुद्दों को अपने शो के जरिये उठाने की कोशिश कर रहा है और उसमें सफल भी है। लोग इसे आज भी बड़े चाव से ही देखते हैं।
Must See: जश्न की तस्वीरें
जश्न के मौके पर शो के हीरो शिव उर्फ सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि मशहूर धारावाहिक 'बालिका वधु' में अभिनय करना उनके साथ हुई सबसे अच्छी घटना है। सिद्धार्थ ने कहा कि धारावाहिक की एक पार्टी में कहा, "अच्छा लगता है कि हमारे धारावाहिक ने 1500 कड़ियां पूरी कर लीं। कुछ ही धारावाहिक यहां तक पहुंचते हैं।"
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications