अब कपिल के साथ कॉमेडी के मंच पर सवालों का मैच खेलेंगे कोहली
लेकिन इस शो में वो शख्स भी अब मेहमान बनकर आने वाला है जिसका इंतजार काफी दिनों से लोग स्पेशली लड़कियां कर रही थीं। जी हां आपने सही समझा, हम बात कर रहे हैं युवा सनसनी और जवां दिलों की धड़कन, दिल्ली के पुत्तर विराट कोहली की। जिसके साथ कपिल शर्मा कल शूटिंग करने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद कपिल ने ट्विटर पर दी है।
कपिल ने ट्विट किया है कि मैं विराट के साथ कल शूटिंग करने जा रहा हूं, कृपया कुछ अच्छे सवाल भेंजे जो आप उनसे करना चाहते हैं।
मालूम हो कि विराट, हरभजन और युवराज से पहले कपिल देव, सुनील गावस्कर और वीरेन्द्र सहवाग जैसे दिग्गज इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। खुद क्रिकेटर नवजोत सिंह इस शो के अहम पार्ट और जज की भूमिका निभा रहे हैं। रहस्य, रोमांच और विराट से जुड़ी कुछ रोचक बात आप जानना चाहते हैं तो प्लीज देखना ना भूलें कलर्स पर शनिवार-रविवार रात दस बजे कॉमेडी नाइट्स विद कपिल।


Click it and Unblock the Notifications
