कॉमेडी के मंच पर...दिवाना दिल लेकर पहुंचे अरमान--करिश्मा
एक और कपूर खानदान के साहबजादे फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। नाम है अरमान जैन.. जिनकी पहली फिल्म 4 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म का नाम है 'लेकर हम दीवाना दिल' । फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं। इस फिल्म के प्रमोशन की खास बात यह है कि अरमान के लिए फिल्म का प्रचार उनके ममेरे भाई-बहन कर रहे हैं। जी हां अरमान के लिए फिल्म का प्रमोशन करीना-करिश्मा और रणबीर कर रहे हैं। मालूम हो कि अरमान, राज कपूर की बेटी रीमा के बेटे हैं।
कजिन ब्रदर के लिए रणबीर ने कैटरीना को छोड़ा!
फिल्म के म्यूजिक लांच पर जहां करीना-करिश्मा मौजूद थीं वहीं दूसरी ओर फिल्म को प्रमोट करने के लिए हाल ही में रणबीर ने अपनी फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग तक को बीच में होल्ड कर दिया और फुटबॉल मैच के जरिये फिल्म का प्रमोशन किया।
तो वहीं आपको हैरानी होगी कि फिल्मों को टाटा-बॉय-बॉय करने वाली करिश्मा कपूर ने भी अरमान के लिए फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है इसलिए ही वो अरमान संग कलर्स के सबसे पॉपुलर शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में नजर आने वाली हैं।
इस शनिवार-रविवार को प्रसारित होने वाले इस शो में आपको भाई-बहन की जोड़ी बिट्टू शर्मा और उनकी फैमिली संग धमाल मचाती दिखायी देगी। करिश्मा की कॉमेडी देखकर आप लोग पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जायेंगे। इसलिए देखना ना भूले इस बार का कॉमेडी नाइट्स कपिल के साथ..कलर्स पर।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











