..................... क्या बिग बॉस कपल हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का हो गया ब्रेकअप? एक-दूसरे का किया Unfollow, डिलीट की PICS | Himanshi Khurana Asim Riaz break-up rumours after unfollow each other on instagram deleted photos - Hindi Filmibeat

क्या बिग बॉस कपल हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का हो गया ब्रेकअप? एक-दूसरे का किया Unfollow, डिलीट की PICS!

बिग बॉस जैसे रियालिटी शो में काफी कुछ देखने को मिलता है। कभी विवाद तो कभी रोमांस। अब तक फैंस ने बिग बॉस की जर्नी में ढेर सारे कपल्स बनते देखें हैं। युविका और प्रिंस जैसे कंटेस्टेंट ने तो शादी तक की तो कुछ प्रतियोगियों ने बिग बॉस हाउस में शादी की। लेकिन कुछ लोग बिग बॉस के दौरान रिलेशनशिप में तो आए लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया।

अब ऐसा ही कुछ बिग बॉस में बनी जोड़ी हिमांशी खुराना और आसिम रियाज को लेकर सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिमांशी खुराना और आसिम के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच मन मुटाव है और अब दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

बता दें बिग बॉस के पिछले सीजन में हिमांशी खुराना और आसिम रियाज नजर आए थे। आसिम तो फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट में से एक थे।बिग बॉस में जब आसिम ने पहली बार हिमांशी को देखा तो पहली ही नजर में वह उन्हें दिल दे बैठे थे। इसके बाद करीब सालभर से दोनों साथ में ही नजर आ रहे थे।

डिलीट किए एक दूसरे की फोटो

डिलीट किए एक दूसरे की फोटो

अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आसिम और हिमांशी ने इंस्‍टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, दोनों ने एक दूसरे की फोटो भी डिलीट कर दी। दोनों ने कई फोटोज सोशल मीडिया पर साथ वाली शेयर की थी लेकिन अब नहीं है।

सिर्फ गानें और पोस्टर ही मौजूद

सिर्फ गानें और पोस्टर ही मौजूद

इंस्टाग्राम पर दोनों ने सिर्फ गाने के पोस्टर व काम की फोटो को ही छोड़ा है बाकि साथ वाली फोटो को डिलीट कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली है।

 फैंस का टूटा दिल

फैंस का टूटा दिल

सोशल मीडिया पर कई फैंस ने भी आसिम और हिमांशी के ब्रेकअप को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा दिल टूटने वाला कमेंट किया।

खुद ने कुछ नहीं कहा

खुद ने कुछ नहीं कहा

खैर अभी तक हिमांशी और आसिम ने इन रियूमर्स पर रिएक्ट नहीं किया है।

अजय देवगन या अक्षय कुमार, किसके साथ नई फिल्म का ऐलान करेंगे साजिद नाडियाडवाला? धमाकेदार डिटेल!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X