अजय देवगन या अक्षय कुमार, किसके साथ नई फिल्म का ऐलान करेंगे साजिद नाडियाडवाला? धमाकेदार डिटेल!
मवार को साजिद नाडियाडवाला ने ऐलान किया कि वह 2 मार्च को दो बड़े सरप्राइज देने वाले हैं। साजिद नाडियाडवाला के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कहा गया कि 2 मार्च को सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच दो बड़ी घोषणा की जाएगी। इस जानकारी के बाद तुरंत मीडिया गलियारों में तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे। कुछ ने कहा कि साजिद नाडियाडवाला अपनी आने वाली दो बड़ी फिल्मों का ऐलान करेगा तो किसी को लगा कि वह अपनी पाइपलाइन में मौजूद फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान करेगा।
उम्मीद ये कि जा रही है कि वह हीरोपंती 2 से लेकर बागी 4 को लेकर कोई जानकारी शेयर करने वाले हैं तो मीडिया गलियारों में कुछ का अनुमान है कि साजिद नाडियाडवाला अपनी दो बिग बजट फिल्मों का अनाउसमेंट करने वाले हैं। साजिद नाडियाडवाला के इस ट्वीट के बाद फैंस के बीच भी एक्साइटमेंट देखने को मिल सकती है।

फैंस ने तो इस पोस्ट पर कमेंट्स के जरिए अपने अपने अनुमान के बारे में लिख भी दिया। कुछ ने कहा कि किक 2 की अनांसमेंट कर दो तो कुछ ने कहा कि सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर कोई खुशखबरी दे दो। ढेर सारे फैंस ने साजिद नाडियाडवाला ने रिक्वेस्ट की कि वह सलमान खान की आने वाली इन दो फिल्मों को लेकर जल्दी से जानकारी दें। ताकि उनकी बेचैनी कम हो सके।
वहीं कल टाइगर श्रॉफ का बर्थडे है तो लोगों ने लिखा कि जरूर इसी से जुड़ा सरप्राइज उन्हें देखने को मिलने वाला है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में एकदम अलग तरह की खबरें देखने को मिलीं। जहां दावा किया गया कि अजय देवगन व अक्षय कुमार से जुड़ी ये दोनों अनाउसमेंट हो सकती है।

अक्षय और साजिद की दोस्ती
पिंकविला रिपोर्ट की मानें तो उनके सूत्रों के हवाले से ये सरप्राइज अक्षय कुमार से जुड़ा नहोने वाला है। साजिद और अक्षय दोनों ही बहुत अच्छे दोस्त है और एक बार फिर दोनों कुछ बड़ा तूफान लेकर आने वाले हैं। साजिद एक बार फिर अपने दोस्त अक्षय के साथ के इस खास बॉन्ड को जरूर प्रूफ करेंगे।

अगली पेशकश अजय देवगन के साथ!
वहीं टाइम्स रिपोर्ट की मानें तो साजिद नाडियाडवाला की अगली पेशकश अजय देवगन के साथ हो सकती है, और इसी को लेकर ये प्रोडक्शन हाउस कोई बड़ी घोषणा करने वाला है। खैर अब इस बारे में मंगलवार को सब साफ हो जाएगा।

साजिद अभी कहां बिजी हैं
इन दिनों साजिद बच्चन पांडे की शूटिंग के चलते जसलमैर में बिजी है। यहीं अक्षय कुमार, कृति सेनन से लेकर जैकलीन फर्नांडिस अपने इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

साजिद नाडियाडवाला के दो बड़े प्रोजेक्ट
साजिद नाडियाडवाला जल्द ही हीरोपंती 2 और बागी 4 को लेकर खासा चर्चा में हैं। इन दोनों ही फिल्मों का वह ऑफिशियल ऐलान कर चुके हैं। एक बार फिर वह टाइगर श्रॉफ को इन दोनों फिल्मों के सीक्वल में लेकर फिल्म बनाने वाले हैं।

सलमान खान के साथ
साजिद और सलमान खान की दोस्ती के बारे में तो जगजाहिर है। कुछ का तो ये भी कहना है कि सलमान खान के साथ ही कुछ नया धमाका वह कर सकते हैं। लेकिन पहले ही सलमान खान और साजिद के दो प्रोजेक्ट हैं किक 2 और कभी ईद कभी दिवाली।


Click it and Unblock the Notifications