ना इशिता, ना प्रज्ञा, ना आनंदी, इस टीवी हीरोइन की कीमत 4 लाख पर एपिसोड!
टीवी इंडस्ट्री के सबसे बड़े फीमेल स्टार्स का नाम पूछा जाए तो आप किसका नाम लेंगे। आनंदी, इशिता, प्रज्ञा, रोली, सिमर, अक्षरा। पर एक टीवी एक्टर ऐसी है जिसके पेमेंट के आगे ये सब सितारे पानी भरते नज़र आएंगे। वो भी तब जब इस एक्ट्रेस का सीरियल ना ही टीआरपी बटोर रहा है ना ही दर्शकों की फेवरिट लिस्ट में शामिल है।
फिल्मों में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के जौहर दिखा चुकी सोनाली बेंद्रे अपनी छोटे पर्दे पर भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। लेकिन सोनाली के सीरियल अजीब दास्तां है ये को दर्शकों ने ज़्यादा पसंद नहीं किया। कम टीआरपी की वजह से सीरियल जल्द ही बंद भी होने वाला है। शो का फाइनल एपिसोड 6 मार्च को दिखाया जाएगा। लेकिन सोनाली ने इस शो के लिए कितनी फीस ली ये सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस सीरियल के लिए वो प्रति एपिसोड 4 लाख रुपए ले रही थीं।
इसलिए सोनाली बेंद्रे टीवी की दुनिया की सबसे महंगी अभिनेत्री हैं। वो भी एक फ्लॉप सीरियल के साथ। इससे पहले सबसे महंगी टीवी हीरोइन 'पवित्र रिश्ता' सीरियल की अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को माना जाता है, जो प्रति एपिसोड तकरीबन 1 लाख रुपए लेती थीं।
ALSO SEE PICS: रमन इशिता का रोमांस
अजीब दास्तां है ये को एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिम्स ने बनाया। एकता कपूर को लगा कि सोनाली बेंद्रे की खूबसूरती और लोकप्रियता को देखते हुए प्रति एपिसोड 4 लाख रुपए देना कोई घाटे का सौदा नहीं है। लेकिन आगे की कहानी तो सबको पता है।
वैसे सोनाली इससे पहले इंडियाज गॉट टैलेंट, इंडियन आइडल और इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। और दर्शकों के खयाल से भी उन पर रियलिटी शो ही जंचते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












