Sapna Choudhary के इस वायरल डांस को देख आप भी ठोकेंगे ताली, गुलाबी सूट पहन मचाई गदर

Sapna Choudhary Viral Dance: यूं सभी को अपन इशारों पर नचाने वाली सपना चौधरी आज जानी मानी स्टार हैं। उनके डांस के साथ ही लोग उनकी खूबसूरती की भी तारीफ करते हैं। हरियाणा से अपना करियर बनाने वाली सपना चौधरी आज एक पॉपुलर डांस हैं। खासतौर पर हरियाणवी गानों की बात की जाए तो आज तक कोई सपना चौधरी को टक्कर नहीं दे पाया है। सपना अपने डांस को लेकर बेहद एक्टिव रहती हैं साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नजर आती हैं। सपना आज इतनी बड़ी स्टार बन गई हैं कि उनके नए के साथ ही लोग उनके पुराने गानों के भी दीवाने हैं।
तेरे आंख्या का यो काजल पर लगाए ठुमके
शादी हो या पार्टी जब भी कभी सपना चौधरी का ये गाना तेरे आंख्या का यो काजल बज जाता है। लोग उछलकर डांस करने लगते हैं। वहीं जब भी कभी सपना किसी रागिनी में जाती हैं और आज भी यह गाना बज जाता है तो लोगों भी भीड़ जमा हो जाती है। फिलहाल तो सपना चौधरी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें सपना चौधरी गुलाबी रंग का सूट पहने अपने पॉपुलर गाने तेरे आंख्या का यो काजल पर कमर तोड़ डांस करती नजर आ रही हैं।
सपना का डांस देखने के लिए लगी भीड़
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी का ये डांस देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जमा हो चुकी है। बता दें कि इस वीडियो को सोनेटेक वीडियो के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 53 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि सपना का कोई भी गाना क्यों ना हो। रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में आ जाता है।


Click it and Unblock the Notifications