Sapna Choudhary: 'यार तेरा चेतक पर चले' गाने पर सपना चौधरी ने मचाई गदर, किया कमर तोड़ डांस, घायल हुए दीवाने

Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणा में अपने डांस से खास पहचान बनाने वाली सपना चौधरी फैन्स की लिस्ट में नंबर वन पर रहती हैं। चाहें देश का कोई भी कोना क्यों ना हो सपना चौधरी के गानों का तो हर कोई दीवाना रहता ही है। सपना के गाने नए हों या पुराने सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग लिस्ट में रहते हैं और रहें भी क्यों ना सपना चौधरी का कमर तोड़ डांस देश-विदेश तक में मशहूर है।
वायरल हो रहा डांस वीडियो
सपना चौधरी का डांस देखने के लिए हजारों की भीड़ जमा हो जाती है। धूप हो या बारिश सपना के दीवाने उनके प्रोग्राम में भरी दोपहरी में भी उनका इंतजार करते हैं। बता दें कि सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी हरे रंग का सूट पहने स्टेज पर धमाल मचाने को तैयार हैं।
यार तेरा चेतक पर चले पर किया डांस
बता दें कि सपना चौधरी अपने मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग यार तेरा चेतक पर चले पर धड़ल्ले से डांस करती नजर आ रही हैं। सपना जैसे ही डांस करना शुरू करती हैं जवान से लेकर बूढ़ों तक की लाइन लग जाती है। सपना चौधरी के इस डांस पर पौसों की बरसात देखी जा सकती है। सपना की इस परफॉर्मेंस को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सपना चौधरी काफी पॉपुलर हैं। उनके आगे बाकी सब फेल हैं।
जमकर बरस रहे हैं व्यूज
आपको बता दें कि सपना चौधरी का ये गाना सोनोटेक वीडियो यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को 5 साल पहले चैनल पर अपलोड किया गया है। सपना के इस वीडियो पर 9.7 मिलियन व्यूज आ गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











