'खामोशियां' में ह्यू जैकमैन बने हॉट टीवी स्टार गुरमीत चौधरी
'खामोशियां' में ह्यू जैकमैन बने हॉट टीवी स्टार गुरमीत चौधरी
हाल ही में फिल्मकार महेश भट्ट ने ट्विटर पर एक फिल्म शेयर की है जिसमें गुरमीत के चेहरे पर खून लगा हुआ है। जिसका जिक्र करते हुए गुरमीत ने कहा कि आप तस्वीर देखकर समझ सकते हैं कि फिल्म में किस तरह की भूमिका मैं निभा रहा हूं।
एक नजर : टीवी के हॉट स्टार्स जो बनने चले बॉलीवुड हीरो
लेकिन भट्ट कैंप ने गुरमीत के करेक्टर को हॉलीवुड कलाकार ह्यू जैकमैन से कंपेयर कर दिया है। अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि पूरी फिल्म में गुरमीत हॉलीवुड कलाकार ह्यू जैकमैन की ही कॉपी करते नजर आयेंगे।
अपने निर्माताओं की तारीफें करते गुरमीत चौधरी ने कहा कि भट्ट कैंप के साथ काम करना ऐसा है, जैसे वह सबकुछ पाना जो मैंने चाहा था। मैं यह सब कभी नहीं भूलूंगा। मैं जीवन भर के लिए भट्ट कैंप का आभारी हूं, ठीक वैसे ही जैसे टेलीविजन में मौका देने के लिए रामानंद सागर जी के परिवार का हूं। जीवन में कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता, और किसी को भूलना नहीं चाहिए।"
गौरतलब है कि टीवी की दुनिया में गुरमीन चौधरी ने गीत और पुर्नविवाह जैसे हिट धारावाहिकों में काम किया है। उन्होंने रामायण सीरयल में राम की भूमिका से टीवी पर एंट्री की थी। इसके अलावा गुरमीत ने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा भी जीता है और यही नहीं वो स्टार प्लस के हिट शो नच बलिए में अपनी पत्नी संग पिछले सीजन में नजर आये थे। देखते हैं रामायण के राम के लिए 'खामोशियां' क्या पैगाम लेकर आती है।


Click it and Unblock the Notifications












