एक नजर : टीवी के हॉट स्टार्स जो बनने चले बॉलीवुड हीरो
टीवी की दुनिया आज छोटी नहीं रही है, फिल्मों से ज्यादा लोग टीवी के करीब हो गये हैं जिसकी वजह से आज बड़े सितारे भी टीवी पर नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन के टीवी पर आने के बाद तो हर फिल्मी सितारा अब टीवी पर इंटरेस्ट लेने लगा है तो वहीं टीवी की दुनिया के सुपर स्टार भी अब बॉलीवुड में बतौर हीरो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। साल 2014 शायद टीवी वालों के लिए एक बेहतरीन साल साबित हो रहा है क्योंकि इस साल थोक में टीवी के हॉट सितारे सिल्वर स्क्रीन पर चमकने वाले हैं।
Must Watch: टीवी के सितारे जो बन गये बॉलीवुड स्टार्स
अब देखते हैं कि इनमें से किसकी किस्मत शाहरूख खान की तरह होती है और उन्हें बॉलीवुड में कामयाबी दिलाती है। टीवी की दुनिया के ऐसे नामचीन हस्तियां हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनायी है और कामयाबी पायी है। विद्या बालन, प्राची देसाई, राजीव खंडेलवाल, यामी गौतम इसके अच्छे उदाहरण हैं।
इस साल जिनकी बहुत जल्दी सिल्वर स्क्रीन पर चमकने जा रहे हैं उनमें सबसे पहला नाम अभिनेता जय भानुशाली और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम है। जहां जय भानुशाली और सरवीन चावला की आने वाली फिल्म हेटलवस्टोरी 2 का.. आज फिर तुम पर प्यार आया है... ने धूम मचा रखी है तो वहीं सिद्धार्थ की फिल्म हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया... का भी लोग बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।
आईये डालते हैं एक नजर उन सितारों पर जिनकी आने वाली है पहली फिल्म...


Click it and Unblock the Notifications











