गॉट टैलेंट होस्ट करना मेरे लिए बहुत एंटरटेनिंग होगा- शाहरुख खान
लेकिन जहां तक बात है कलर्स चैनल के शो गॉट टैलेंट की जिसमें दुनिया भर के टैलेंटेड लोगों को इंडिया बुलाकर एक बड़ा मंच दिया जाएगा और इस मंच पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के स्टार्स भी मौजूद होंगे तो इस शो को होस्ट करने में शाहरुख खान को जरुर काफी एंटरटेनमेंट का एहसास होगा। शाहरुख खान इस शो को होस्ट करेंगे और ये शो लाइव टेलीकास्ट होगा।
शाहरुख खान ने मीडिया से इस शो के बारे में बात करते हुए कहा- "हम एंटरटेनमेंट से जुड़े लोग दूसरों का तो हर समय एंटरटेनमेंट करते रहते हैं लेकिन अक्सर हमारी ही जिंदगी में एंटरटेनमेंट की कमी हो जाती है। लेकिन गॉट टैलेंट एक ऐसा शो है जिसमें मैं बहुत इंज्वॉय करने वाला हूं और मेरा बहुत एंटरटेनमेंट होने वाला है। साथ ही मैं स्टेज पर आकर दर्शकों का भी एंटरटेनमेंट करता रहूंगा ताकि वो इस शो से जुड़े रहें।"
यानी कि गॉट टैलेंट शो जो कि एक ईवेंट की तरह 6 दिसंबर को संपन्न होगा की पूरी कमान होगी शाहरुख खान के हाथों में। दुनिया भर से आए टैलेंटेड लोग अपना अपना टैलेंट दिखाएंगे और उनके साथ ही बॉलीवुड के कुछ सितारे भी स्टेज पर आकर परफॉर्म करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












